राजधानी शिमला के शेमरॉक रोजेस स्कूल ने मनाया वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता दिवस

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ ब्यूरो 

शिमला 

राजधानी शिमला के कच्ची घाटी के समीप पत्रकार बिहार शेमरॉक रोजेस स्कूल में अपना वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता दिवस मनाया। स्कूल की प्रधानाचार्य प्रीति चुटानी ने बताया कि यह दिन दैनिक जीवन में खेलों के महत्व को बढ़ावा देता है। खेल देश दुनिया में नाम और शोहरत दिलाता है बल्कि शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने में भी मदद करता है। जिससे आपका पूरा शरीर स्वस्थ रहता है तथा शरीर में खून का प्रवाह बेहतर तरीके से होता है। हमें प्रतिदिन एक घंटा कोई भी खेल खेलन चाहिए।

स्कूल के प्राचार्य प्रधानाचार्य ने बताया कि खेल प्रतियोगिता में विभिन्न बच्चों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि इसमें मुख्य रूप से फुट स्टेप खेल में पहले स्थान में भविष्य, दूसरे स्थान में आराध्या व तीसरे स्थान में बन्तिका रही जबकि लेमन रेस में पहले स्थान में आरवी चौहान, दूसरे स्थान में वंश गोमर व तीसरे स्थान में आदित्य रहे। सिक्का विंदी खेल में पहले स्थान समायरा दुसरे स्थान अमायारा व तृतीय स्थान हर्षित रहे। टाई लेग में पहले स्थान अन्वशिया दुसरे स्थान वंनशिका  व तृतीय स्थान वियान रहे। गुबारा खेल में पहले स्थान दृशा  दुसरे स्थान कृष्णाश  व तृतीय स्थान अलीशा रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *