बिलासपुर की प्रतिभाशाली कलाकारा नेहा ठाकुर का   12 अक्टूबर को होगा नया गाना रिलीज

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ 

विजयराज उपाध्याय, बिलासपुर 

जिला बिलासपुर की प्रतिभा शाली कलाकारा नेहा ठाकुर का गाना बिन तेरे माही 12अक्टूबर को रिलीज होने जा रहा है। स्मार्टविक म्यूजिक द्वारा प्रस्तुत बिन तेरे माही गाने के लिरिक्स लिखे है संधू ने और रिकी ने म्यूजिक दिया है।

नेहा ठाकुर सपुत्री चमन ठाकुर ने छोटी सी उम्र में ही अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। बरमाणा क्षेत्र की रहने वाली नेहा ठाकुर ने वर्ष 2022 में पंजाबी फिल्म शक्कर पारे में “महक तेरी” गीत गाया और फिल्म देश भर में रिलीज हुई।

उल्लेखनीय है कि 21वर्षीय नेहा ठाकुर की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी बरमाणा में हुई । 12वी की परीक्षा पास करने के बाद नेहा ने बिलासपुर कॉलेज हिमाचल विश्वविद्यालय से संगीत में स्नातक की पढ़ाई की और अब संगीत में ही पंजाब विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री कर रही है।

नेहा का कहना है कि संगीत में मास्टर डिग्री करने का बाद वह पीएचडी करेगी और उसकी कामयाबी के पीछे उनके पिता चमन ठाकुर का हाथ है जो खुद भी एक अच्छे कलाकार है।

नेहा ने बताया कि शास्त्रीय संगीत में भी उनकी भारी रुचि है और संगीत की शुरुआत करवाने वाली बिलासपुर विश्विद्यालय में उनकी गुरु शास्त्रीय संगीत की प्रोफेसर डॉ मीना वर्मा और डॉक्टर मोहन लाल शर्मा है, जिन्होंने उसे शास्त्रीय संगीत के गुर सिखाए।

उनका सपना है कि वह पंजाबी, पहाड़ी, हिंदी के साथ अन्य भाषा में भी गीत गाकर बहुमुखी प्रतिभा संपन्न गायका बने। नेहा ने संगीत प्रेमियों के लिए संदेश देते हुए कहा कि वह अच्छा म्यूजिक सुने क्यूंकि संगीत के बिना जीवन अधूरा सा प्रतीत होता है। संगीत हर किसी की पसंद होती है, व्यक्ति संगीत को अपने मन की मनोदशा बदलने और आनंद के लिए सुनता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *