सुरभि न्यूज़
छविन्द्र शर्मा, आनी
पुलिस पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन आनी की बैठक विश्राम गृह कुंगश् में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता संघ अमर सिंह ने की। बैठक में संघ के 10 सदस्य शामिल हुए। एसोसिएशन में एक नए सदस्य जिया लाल एचसी शामिल हुए। बैठक में सबसे पहले सदस्यों ने बाढ़ पीड़ितों के प्रति शोक व्यक्त करने के लिए 2 मिनट का मौन रखा। 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों की पूरी बकाया राशि अभी तक बैठकों में कई बार अनुरोध करने के बावजूद जारी नहीं की गई इसके बारे में चर्चा की गई। संघ के सचिव सूरज शर्मा ने बताया कि कुछ मामलों में उच्च न्यायालय द्वारा बकाया राशि के भुगतान का आदेश दिया गया है। शेष पेंशनर्स जिन्हें अभी तक बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया ह, वे भी एसोसिएशन के माध्यम से उच्च न्यायालय में रिट याचिका दायर करने के लिए तैयार हो सकते हैं यदि सरकार लंबित बकाया राशि जारी नहीं करती है। बैठक में संघ के सदस्य उगम राम व राजेंद्र ठाकुर सहित अन्य कई मौजूद रहे।










