सुरभि न्यूज़
वाशिंग, कुल्लू : 31 मार्च
आज ललित महाजन सरस्वती विद्या मंदिर में वार्षिक परिणाम सुनाया गया, जिसमें पहली से नवमी और जमा एक कक्षा के बच्चों और अभिभावकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सबसे बुजुर्ग अभिभावकों द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुरू किया गया, उसके पश्चात प्रधानाचार्य विजेता ठाकुर ने आगामी सत्र की जानकारियां अभिभावकों से साँझा की।
तत्पश्चात विद्यालय के परीक्षा प्रमुख सुभाष ने सभी के परिणाम सूनाए। विद्यालय का परिणाम शतप्रतिशत रहा इसके लिए विद्यालय प्रबंधक समिति के अध्यक्ष विजय सेन ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विजेता ठाकुर ने बताया कि नए सत्र में नवीन प्रवेश 10 अप्रैल 2026 तक रहेगा।











