कुल्लू पुलिस ने 7.12 ग्राम चिट्टा के साथ बदाह का एक व्यक्ति धरा

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

कुल्लू, 31 मार्च

प्रदेश भर में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस थाना कुल्लू की टीम ने एक व्यक्ति को 7.12 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है।

कुल्लू पुलिस अधीक्षक मदन  लाल कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना कुल्लू की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर बदाह में एक रिहायशी मकान के प्रथम तल पर रह रहे किरायेदार के कमरे में दबिश दी तथा कमरे की विधिवत तलाशी के दौरान के कब्जे 7.12 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया।

आरोपी की पहचान संदीप वासुदेव (40 वर्ष) पुत्र गुलशन वासुदेव C/o विश्वदेव शर्मा निवासी बदाह के रूप में हुई है।

उपरोक्त आरोपी संदीप वासुदेव के विरुद्ध पुलिस थाना कुल्लू में धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत करके गिरफ्तार किया गया है । बरामद किए गए नशे के स्रोत, सप्लाई चेन एवं नेटवर्क की पहचान हेतु आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है तथा विस्तृत अनुसंधान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *