​विधायक भुवनेश्वर गौड़ की पहल : मनाली अस्पताल में एक सप्ताह विशेषज्ञ सेवाएं देंगे डॉ. प्रीत ठाकुर

Listen to this article

सुरभि न्यूज़
​मनाली/कुल्लू : 01 अप्रैल

​मनाली विधानसभा क्षेत्र की जनता की मांग और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ, स्थानीय विधायक भुवनेश्वर गौड़ के विशेष प्रयासों से क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के सर्जन डॉ. प्रीत ठाकुर को एक सप्ताह के लिए नागरिक अस्पताल  मनाली में प्रतिनियुक्त (Depute) किया गया है।

​मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, डॉ. प्रीत ठाकुर 2 से 8 अप्रैल 2026 तक मनाली अस्पताल में अपनी सेवाएं देंगे। पिछले कुछ समय से मनाली और आसपास की जनता द्वारा विधायक भुवनेश्वर गौड़ से अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आग्रह किया जा रहा था। जनता की सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए विधायक ने स्वास्थ्य विभाग से इस विषय में चर्चा की, जिसके फलस्वरूप यह तैनाती सुनिश्चित हुई है।

​विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि हमारा प्रयास है कि मनाली के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उनके घर के नजदीक ही मिलें। डॉ. प्रीत ठाकुर की एक सप्ताह की तैनाती से स्थानीय मरीजों और आपातकालीन सर्जरी के मामलों में बड़ी राहत मिलेगी। भविष्य में भी मनाली अस्पताल की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए हम निरंतर कार्य कर रहे हैं।

​इस निर्णय से मनाली के स्थानीय निवासियों के साथ-साथ घाटी में आने वाले पर्यटकों को भी आपातकालीन स्थिति में विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *