छोटाभंगाल के महाविद्यालय मुल्थान में डाक्टर अभिषेक सिंह द्वारा लिखित प्रज्ञा-पुंज पुस्तक का हुआ विमोचन

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट

छोटाभंगाल घाटी के राजकीय महाविद्यालय मुल्थान में इतिहास विषय के प्रोफेसर डाक्टर अभिषेक सिंह ने अपनी पहली पुस्तक प्रज्ञा पुंज का विमोचन किया। प्रज्ञा-पुंज पुस्तक का विमोचन महाविद्यालय मुल्थान में विशेष एक कार्यक्रम के दौरान डाक्टर अभिषेक सिंह ने कार्यकारी प्राचार्य डाक्टर अनमोल को भेंट कर किया।

इस कार्यक्रम में प्रोफेसर डाक्टर ऋषभ तथा महाविद्यालय के गैर शैक्षणिक स्टाफ सदस्य सहित महाविद्यालय मुल्थान कमेटी के प्रधान बुद्धि सिंह और उपाध्यक्ष कृष्ण कांत भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। डाक्टर अभिषेक सिंह ने बताया कि उनके द्वारा लिखित प्रज्ञा-पुंज पुस्तक भारत की समृद्ध ज्ञान -परम्परा पर आधारित है और इसके विविध आयामों को उजागर करती है।

उन्होंने बताया कि पुस्तक के लिए व्यावहारिक रूप देने में सहायक संपादकों डॉ. उदयभान और डॉ. चंद्रशेखर का विशेष योगदान रहा हैं। कार्यकारी प्राचार्य सहित समूचे स्टाफ तथा बच्चों ने इस पहल के लिए उभरते हुए लेखक व प्रोफेसर डाक्टर अभिषेक सिंह की भूरी–भूरी सराहना की और कहा कि ऐसी कृतियाँ विद्यार्थियों में सांस्कृतिक – बौद्धिक जागरूकता बढ़ाएँगी।

कार्यकारी प्राचार्य डाक्टर अनमोल ने उनका हौंसला बढाते हुए कामना की है कि महाविद्यालय में अपनी सेवाएं देने के साथ अपनी लेखनी को पकडकर लेखन कला के क्षेत्र बड़ा मुकाम हासिल करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *