छोटाभंगाल व चौहार घाटी वेलफेयर एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिला, मर्ज नहीं होगा मुल्थान महाविद्यालय

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट

छोटाभंगाल व चौहार घाटी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सीता राम ठाकुर ने कहा कि महाविद्यालय मुल्थान को मर्ज करने की सूचि में आ रहा था। लेकिन  छोटाभंगाल व चौहार घाटी वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों, सदस्यों तथा स्थानीय लोगों ने एक जुट होकर महाविद्यालय मुल्थान को मर्ज़ न करने तथा प्रोफेसरों के पदों को भरने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर तथा बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल को लिखित रूप से प्रस्ताव पारित कर तथा मौखिक रूप से भी बातचीत की जिसके चलते अब उनकी मेहनत रंग लाई है।

बैजनाथ विधायक की अगुवाई में एसोशिएशन के सभी पदाधिकारी, सदस्यों तथा सहतर लोगों का एक मंडल ने मुख्यमंत्री के पास प्रस्ताव पेश कर गंभीर समस्या को सुलझाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने पूर्ण विशवास  दिलवाया कि दुर्गम क्षेत्र में खुले महाविद्यालय को किसी भी हालत में मर्ज़ नहीं किया जाएगा। इसके साथ सरप्लस  प्रोफेसरों को महाविद्यालय मुल्थान में भेज कर खाली पदों को भर दिया जाएगा ।

सीता राम ठाकुर ने बताया कि बहुत जल्द ही मुख्यमंत्री छोटाभंगाल का दौरा करेंगे। जिसके चलते उन्हें पूर्ण विशवास है कि मुख्यमंत्री इस गंभीर समस्या को सुलझाने के साथ क्षेत्र में चली आ रही विभिन्न समस्याओं को अवश्य ही सुलझाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *