क्रिश्चियन नर्सिंग कॉलेज में देशभक्ति के रंग में मनाया स्वतंत्रता दिवस

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

प्रताप अरनोट, कुल्लू : 15 अगस्त

क्रिश्चियन नर्सिंग कॉलेज, ढालपुर, कुल्लू में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति एवं उत्साह के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण, शपथ ग्रहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।

ध्वजारोहण कॉलेज की चेयरपर्सन मिशेल मसीह, एसोसिएट मैनेजिंग डायरेक्टर ज्योति मसीह, ऑफिशिएटिंग एसोसिएट डायरेक्टर सैमुअल मसीह तथा कॉलेज के शिक्षकों की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने का संकल्प लिया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विद्यार्थियों के लिए तिरंगा फोटो बूथ मेकिंग, क्विज, रील मेकिंग और पैट्रियोटिक फैशन शो जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा और देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ज्योति मसीह, सैमुअल मसीह एवं मिशेल मसीह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों के उत्साह से पूरा आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को स्नैक्स वितरित किए गए। सभी ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने तथा देश के विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *